जापान में अपना खिताब बचाने उतरेंगे केन्या के चेबी

नैरोबी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या के गत विजेता ईजीकिएल चेबी 4 मार्च को जापान में लेक बिवा मैराथन में अपना खिताब बचाने उतरेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो वर्ष पहले एम्सटर्डम में चेबी द्वारा बनाया गया 2 घंटे 6 मिनट और 7 सकेंड रिकॉर्ड अभी भी फील्ड पर सबसे तेज रिकॉर्ड है।

जापान जाते समय यहां बुधवार को चेबी ने कहा कि वह कतर के दोहा में होने वाले 2019 वर्ल्ड चैपियनशिप के लिए केन्या की टीम मे शामिल होने के उद्देश्य से इस मैच में जीत दर्ज करेंगे।

चेबी ने कहा, “मेरे पास दोहा में केन्या का प्रतिनिधित्व करने की योजना है और इसकी शुरुआत लेक बिवा मेराथन से होनी चाहिए। उसके बाद, हम अन्य रेस इसी लय को बरकार रखना चाहेंगे। पिछले वर्ष जीत मुश्किल थी और मुझे है कि दमदार प्रतिद्वंद्वियों के आने से इस बार मुकाबला और कड़ा होगा।”

चेबी के अलावा जापान के ताकुया नोगुची, ताकुया फुकत्सू और फूमिहिरो मारुयामा भी रेस में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493