जापान में मौजूद अमेरिकी नौसेना ने एक बयान में कहा कि जापान में तैनात अमेरिकी नौसैनिकों पर अनिश्चितकाल के लिए ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी के बाद शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
ओकिनावा पुलिस के मुताबिक, इस सप्ताहांत कथित तौर पर एक अमेरिकी नौसैनिक ने शराब पीकर गाड़ी चलाई और उसने इस दौरान कथित रूप से दो लोगों को चोटिल कर दिया। इस आरोप के बाद यह प्रतिंबध लगाया गया है। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जापान के अंग्रेजी अखबार ‘जीजी’ की एक रपट के अनुसार, “जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा था कि नशे में ड्राइविंग करना बेहद दुखद है। यह अमेरिकी पक्ष की तरफ से हुआ है, इसलिए उन्हें अनुशासन को मजबूत करने के प्रयास करने चाहिए।”
पिछले माह जापान में अमेरिकी ठिकाने के एक कर्मी को जापानी पुलिस ने ओकिनावा की महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
dharmpath.com dharmpath