जापान में दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति का निधन

टोक्यो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान के साकारी मोमोई का मंगलवार को निधन हो गया। वह 112 साल के थे। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था।

मोमोई का निधन पांच जुलाई को टोक्यो के एक अस्पताल में किडनी खराब होने की वजह से हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मोमोई टोक्यो के पास सैटामा शहर में रहते थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अगस्त 2014 में उन्हें दुनिया का सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति घोषित किया था।

जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, मोमोई के निधन के बाद अब जापान के नागोया स्थित मोरियामा-कु में रहने वाले 112 वर्षीय यासुतारो कोइडे जापान के सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति हैं।

इससे पहले अप्रैल महीने में दुनिया की सर्वाधिक वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का 117 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह जापान के ओसाका की रहने वाली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493