टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के कागावा प्रांत के कोनपिरा धर्मस्थल में 785 सीढ़ियों पर दौड़ कर चढ़ने और उतरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के कागावा प्रांत के कोनपिरा धर्मस्थल में 785 सीढ़ियों पर दौड़ कर चढ़ने और उतरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रपट के मुताबिक, 500 लोगों ने आयोजन में हिस्सा लिया। इनमें तीन साल के बच्चे से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल थे।
इस दौड़ में भाग लेने वाले अपनी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं। पहले वे सीढ़ियों पर दौड़कर ऊपर पहुंचते हैं और फिर उसी तरह नीचे वापस आते हैं।
आयोजकों ने बताया कि 758 सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने वालों में विजेता चुने गए व्यक्ति ने यह काम महज 12 मिनट में कर दिखाया। ताकामात्सु के रहने वाले 47 साल के इस व्यक्ति ने कहा कि आखिरी चढ़ाई कठिन थी, लेकिन दौड़ पूरी करने पर उसे खुशी महसूस हुई।
माना जाता है कि यह धर्मस्थल पहली सदी में बनाया गया था।
dharmpath.com dharmpath