जापान में नामथियून तूफान की चेतावनी

टोकयो, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अधिकारियों ने रविवार को जापान के क्यूशू दीप में भारी बारिश, उच्च तरंगों और संभावित बाढ़ के नामथियून तूफान के आने की चेतावनी दी है। इसकी जानकारी मौसम कार्यालय ने दी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने अपनी सलाह में क्यूशू के उत्तरी भागों में तूफान के द्वीप से टकराने की सूचना दी है, वहीं उत्तरीपूर्वी इलाके इवाते प्रांत के कुछ हिस्सों में बाढ़ से हुए नुकसान की वजह लोगों का संघर्ष जारी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तूफान समुद्र के उत्तर तरफ आगे बढ़ रहा है। इससे देर रविवार या सोमवार तक उत्तरी क्यूशू में भूस्खलन होने की उम्मीद है।

इससे क्यूशू में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने और शिकोकु और कांसी द्वीपों में सोमवार दोपहर को 150 मिलीमीटर बारिश होने की आशंका जताई गई है।

इवाईजूमी में शनिवार को भूस्खलन, बाढ़ और पेड़ गिरने से करीब 622 लोगों का बाहर से संपर्क टूट गया और कुजी में 212 लोग अलग-थलग पड़ गए।

जापान के जमीनी सुरक्षा बल इन इलाकों में राहत कार्य के लिए तैनात किए गए हैं। वे लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान, घायलों की मदद और पानी आपूर्ति को दुरुस्त करने में लगे हैं। इससे करीब 7,206 लोग प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493