जापान में बाल यौन शोषण मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

टोक्यो, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान में बाल यौन शोषण के मामलों में रिकॉर्ड संख्या में वृद्धि हुई है। कल्याण मंत्रालय ने यह घोषणा की।

जापान के लोक प्रसारक एनएचके की एक रपट के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि उसके बाल परामर्श केंद्र में अंतिम वित्त वर्ष में दर्ज मामलों की संख्या लगभग 89 हजार तक पहुंच गई है। पिछले साल की तुलना में यह 20.5 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय ने साल 1990 में आंकड़ों को दर्ज करना शुरू किया था, जिसके बाद से लेकर अबतक यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

ओसाका में सर्वाधिक संख्या 13,738 जिसके बाद कनागावा में 10.190 तथा टोक्यो में 7,814 मामले दर्ज किए गए।

अधिकारियों ने इस साल मार्च तक यौन शोषण के कारण काल के गाल में समाए बच्चों के मामलों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हत्या-आत्महत्या के मामलों को छोड़ दें, तो 36 बच्चों की मौत हो गई।

उनमें से 44 फीसदी की उम्र एक साल से कम थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493