टोक्यो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के फुकुशिमा प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप के ये झटके स्थानीय समयानुसार रात 11.56 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके 37.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.2 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किए गए।
हालांकि, अभी तक इससे किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी नहीं दी गई है।
dharmpath.com dharmpath