टोक्यो, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिमी जापान के ओसाका प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओसाका का उत्तरी भाग रहा और यह 34.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश में और 135.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किए गए।
जापान मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.58 बजे महसूस किए गए।
हालांकि, इससे किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी जारी नही की गई है।
dharmpath.com dharmpath