जापान में समुद्री जीव से नौका टकराई, 87 घायल

टोक्यो, 10 मार्च (आईएएनएस)। जापान में तेज गति से जा रही यात्री नौका की एक समुद्री जीव से टक्कर हो गई, जिसके चलते 87 लोग घायल हो गए।

टोक्यो, 10 मार्च (आईएएनएस)। जापान में तेज गति से जा रही यात्री नौका की एक समुद्री जीव से टक्कर हो गई, जिसके चलते 87 लोग घायल हो गए।

देश के तटरक्षक बल ने सीएनएन को बताया।

निगाता प्रांत के तटरक्षक बल के अनुसार, शनिवार को निगाता और सैदो द्वीपों के बीच यह घटना हुई। इस टक्कर के दौरान नाव में 121 यात्री सवार थे।

तेज गति वाले नौका के चालक ने अधिकारियों को बताया कि “यह एक चीज से टकरा गई जो समुद्री जीव मालूम पड़ा।”

कोस्ट गार्ड ने टकराव के कारण की जांच के लिए जहाजों और हेलीकॉप्टरों को भेजा, लेकिन उन्हें अभी तक कथित जानवर या टक्कर होने के पीछे किसी अन्य कारण का पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493