जापान में होगा फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन

मेड्रिड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन इस साल दिसम्बर में जापान में होगा। जापान को 2016 में भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है।

फीफा ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की। जापान ने तीन साल पहले फुटबाल आयोजन की मेजबानी की थी।

फीफा महासचिव जेरोम वाल्क ने कहा कि जापान फुटबाल संघ का अनुभव उसके काम आया। जापान फुटबाल संघ ने कई अहम आयोजन किए हैं और उन आयोजनों की सफलता ने फीफा को एक बार फिर उसे क्लब विश्व कप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर मजबूर किया।

जापान ने इससे पहले लगातार आठ बार फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी की है। इस साल इसका आयोजन 10 से 20 दिसम्बर के बीच होगा।

पहले फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन 2000 में ब्राजील में हुआ था। इसके बाद यह 2005 से 2012 तक जापान की मेजबानी में रहा और फिर 2013 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और फिर 2014 में मोरक्को में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493