टोक्यो, 30 जून (आईएएनएस)। जापान के कनागवा प्रांत में स्थित माउंट हकोने ज्वालामुखी मंगलवार को 2,900 साल बाद फट गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जापान की मौसम विज्ञान विभाग एजेंसी (जेएमए) ने दिन की शुरुआत में चेतावनी का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया और लोगों को ज्वालामुखी तथा इसके मुहाने से दूर रहने की चेतावनी दी है।
हालिया भूकंप और भूवैज्ञानिक गतिविधि के अनुसार, ज्वालामुखी में और अधिक जोरदार तथा जानलेवा विस्फोट हो सकते हैं और इससे ओवाकुडानी के आवासीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।
प्रभावित क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे के अंदर रहने वाले लोगों को जगह खाली करने की सलाह दी गई है।
जेएमए ने कहा कि सोमवार को 14 भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 1.9 और 3.2 के बीच थी।
जेएमए ने पुष्टि की है कि ज्वालामुखी से निकली राख की ताजा परत ओवाकुडानी घाटी में पाई गई है।
dharmpath.com dharmpath