जापान में 5 साल में पहली बार वेतन वृद्धि

टोक्यो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जापान सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि साल 2016 में औसत मासिक वेतन में पिछले साल की तुलना में करीब 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विगत पांच साल में पहली बार वार्षिक वेतन में इस तरह की वृद्धि हुई है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुख्य रूप से यह वृद्धि गत साल प्रमुख कंपनियों और श्रमिक संघों के बीच वार्ता के दौरान आधार वेतन में वृद्धि को मंजूरी देने और साथ ही साल भर मूल्य में थोड़ी कमी होने के कारण हुई है। साल 2016 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी।

श्रम, स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 0.5 प्रतिशत की नाम मात्र की वृद्धि के साथ जापान में अतिरिक्त कार्य के भुगतान समेत औसत वेतन 2015 की तुलना में साल 2016 में 315,372 येन हो गया है।

वर्तमान शिंजो आबे सरकार कॉरपोरेट मुनाफा, वेतन और उपभोग में वृद्धि के मद्देनजर वर्षो से वेतन वृद्धि लागू करने की कोशिश कर रही थी। इसके जरिए वह अपस्फीतिकारी चक्र को समाप्त करना चाहती थी, जिससे तीसरी दुनिया की अर्थव्यवस्था करीब दो दशकों से जूझ रही है।

यह आंकड़ा देश के विभिन्न भागों में स्थित 33 हजार से ज्यादा कंनियों के सर्वे पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493