मोटेगी (जापान), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। यामाहा के जर्मन चालक जोनास फोग्लर ने बीमारी के कारण गुरुवार को इस सप्ताह होने वाली जापान मोटो जीपी रेस से अपना नाम वापस ले लिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 24 वर्षीय फोग्लर को चिकित्सकों ने म्यूनिख में वापस आकर जल्द ही मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह दी जिसके बाद उन्हें मोटो जीपी चैंपियनशिप की 16वीं रेस से अपना वापस लेना पड़ा।
टीम द्वारा जारी किए गए बयान में फोग्लर ने कहा, “मैं जापान आया था और यहां होने वाली तीन रेसों के लिए उत्साहित था, लेकिन मैं मिसानो और आरागॉन रेस के बाद से काफी कमजार महसूस कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सकों ने मेरी जांच की उन्होंने मेरी खून की जांच करने के लिए मुझे जर्मनी वापस जाने को कहा।
फोग्लर को मोनोन्यूक्लिोसिस हो सकता है। उन्हें 2012 में भी यही बीमारी हुई थी।
फोग्लर ने कहा, “मैं पहले भी ‘एपस्टीन बार’ वायरस से पीड़ित था और संभावना है कि मैं एक बार फिर उसका शिकार हो गया हूं, लेकिन म्यूनिख में जांच से पहले हम इस बात को पक्के तौर पर नहीं कह सकते।”
फोग्लर 2017 मोटो जीपी विश्व रैंकिंग में 84 अंकों के साथ 10वें पायदान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath