जापान : रासायनिक हमले के 6 और दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया

टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में 1995 रासायनिक गैस हमले में बाकी बचे छह दोषियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई।

ये सभी एएमयू शिनरिक्यो संप्रदाय के पूर्व सदस्य थे।

सरकारी सूत्रों ने इन छह दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की पुष्टि की। इससे पहले इस संप्रदाय के संस्थापक शोको असहारा और उन छह पूर्व सहयोगियों को छह जुलाई को इसी अपराध में फांसी दी गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, असहारा को 1995 के घातक रासायनिक हमले के दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह इस हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 6,000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493