जापान वाणिज्यिक रूप से व्हेल का शिकार शुरू करने के लिए आयोग से हटा

टोक्यो, 30 जून (आईएएनएस)। जापान 60 से अधिक सालों की सदस्यता के बाद रविवार को अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग से अलग हो गया। जापान की योजना संरक्षणवादी समूहों व एंटी व्हेलिंग देशों की आलोचनाओं के बीच फिर से वाणिज्यिक रूप से व्हेल का शिकार शुरू करने की है।

समाचार एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्यिक रूप से व्हेल के शिकार को फिर से शुरू करने के लिए तीन दशकों की पैरवी के बाद जापान आईडब्ल्यूसी से बाहर हुआ है।

यह साफ नहीं है कि व्हेल मांस की मांग में कोई वृद्धि हुई है या नहीं।

वाणिज्यिक रूप से व्हेल के शिकार के जापान के नवीनतम प्रस्ताव को बीती सितंबर की वार्षिक बैठक के दौरान आईडब्ल्यूसी में अस्वीकार किए जाने के बाद जापान का यह फैसला आया है।

जापान ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन को छोड़ देने की धमकी दी थी जो व्हेल के शिकार के समर्थक व विरोधी राष्ट्रों में बंटा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493