जापान : ‘सुशी’ टायकून ने टूना फिश 31 लाख डॉलर में खरीदी (लीड-1)

टोक्यो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के ‘सुशी’ टायकून कियोशी किमुरा ने टोक्यो की न्यू फिश मार्किट में पहले नववर्ष नीलामी से विशालकाय ब्लूफिन टूना फिश 31 लाख डॉलर में खरीदी।

बीबीसी के मुताबिक, जापान की सुशी चेन सुशी-जानमई के प्रेसीडेंट कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम की मछली खरीदी।

इससे पहले वह 14 लाख डॉलर में टुना फिश खरीद चुके हैं।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर के मुताबिक, ब्लूफिन सबसे बड़ी टुना फिश है, जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो 40 वर्षो तक जीवित रह सकती है।

इस मछली को ओमोरी में पकड़ा गया था।

थोक व्यापारी और सुशी कंपनी के मालिक आमतौर पर सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493