जापान 2017 में शुरू करेगा ओलंपिक-2020 के लिए स्टेडियम का निर्माण

टोक्यो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जापान टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य 2017 में आरंभ करेगा। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान खेल परिषद बोर्ड के सदस्य टाकाकुनी इकेडा ने कहा, “अगर सब कुछ सही रहा, तो इसे 2017 में शुरू किया जाएगा।”

सोमवार को नए स्टेडियम की डिजाइनिंग और लागत के ब्यौरे से संबंधित समग्र योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने का अंतिम दिन था। स्टेडियम की रूपरेखा अगले साल जारी की जाएगी।

नए स्टेडियम के लिए 113,000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की जाएगी, जो पिछले स्टेडियम का डेढ़ गुना बड़ा होगा।

1964 में ओलम्पिक की मेजबानी कर चुके पुराने स्टेडियम को पिछले महीने ढहा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493