जापान 70 लाख वाहनों को बाजार से वापस लेगी

टोक्यो, 28 मई (आईएएनएस)। जापान के परिवहन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह वाहनों के एयरबैग्स में गड़बड़ी की वजह से बाजार से 70 लाख वाहनों को वापस लेगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, इसके बाद जापान की कंपनी तकाता द्वारा निर्मित ऐसे वाहनों की संख्या बढ़कर 1.96 करोड़ तक हो जाएगी, जिसमें फॉल्टी एयरबैग लगे हैं।

जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योदो’ के मुताबिक, जापान और अन्य देशों में इससे प्रभावित कारों को मिलाकर कारों की वैश्विक संख्या 10 करोड़ तक हो सकती है।

तकाता के खराब एयरबैग की वजह से अमेरिका में 10 और मलेशिया में एक शख्स की मौत हो चुकी है।

एयरबैग्स में यह गड़बड़ी अमोनियम नाइट्रेट की वजह से हुई है, जो अधिक तापमान और आद्र्रता की वजह से डिग्रेड हो जाता है।

इस तरह की गड़बड़ी वाली कार निर्माता कंपनियों में निसान, टोयोटा, होंडा, फोर्ड, माजदा, होंडा, बीएमडब्ल्यू, मित्सुबिशी, फॉक्सवैगन और क्रिस्लर समूह शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493