लुसाका, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। जाम्बिया सरकार ने ऑल अफ्रीका गेम्स में अपने एथलीटों के खराब प्रदर्शन को लेकर निराशा जाहिर की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाम्बिया के 57 एथलीटों ने 11वें ऑल अफ्रीका गेम्स में हिस्सा लिया था लेकिन ये खिलाड़ी सिर्फ एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक ही जीत सके।
खेल मंत्री विसेंट मवाले ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है और नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन को प्रदर्शन सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।
जाम्बिया की महिला एथलीट काबांगे मुपोपो ने 400 मीटर में स्वर्ण जीता था जबकि मुक्केबाज इमैनुएल नगोमा ने कांस्य पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath