पूर्वी प्रांत के मंत्री चांडा कसोलो ने कहा कि अनाज का यह निर्यात कुल 3.45 लाख डॉलर का है, जिसे दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है।
‘जाम्बिया डेली मेल’ ने मंत्री के हवाले से लिखा है, “हमने मक्का और उसके उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन मलावी के अनुरोध पर हम यह आपूर्ति दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि यह निर्यात एक अर्ध-सरकारी संस्था जाम्बिया सहकारी संघ द्वारा किया जा रहा है। मलावी के लिए 344 टन की पहली खेप शनिवार को रवाना हुई थी।
dharmpath.com dharmpath