जाम्बिया में बस हादसे में 17 की मौत

लुसाका, 24 मई (आईएएनएस)। जाम्बिया की राजधानी लुसाका में चालक के नियंत्रण खोने के कारण एक बस के पलटने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस के प्रवक्ता एस्थर मवाटा-कटोंगो ने कहा कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब लुसाका से पूर्वी क्षेत्र को जा रही एक बस का चालक एक घुमावदार मोड़ पर बस पर नियंत्रण खो बैठा।

घायलों को दो स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493