‘जायन्ट्स ऑफ जैज’ में फ्रांस, ब्रिटेन की प्रस्तुतियां

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत बार द पियानो मैन जैज क्लब के चौथे संस्करण ‘जायन्ट्स ऑफ जैज’ में फ्रांस, ब्रिटेन और दुनिया के अन्य हिस्सों के एक्ट देखने को मिलेंगे। यह 10 दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो रहा है।

एक बयान में कहा गया कि फेस्टिवल में बेहतरीन जैज कलाकारों को पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें शामिल दर्शकों को भारत और विदेशों के कलाकारों के लाइव परफार्मेस देखने को मिलेंगे।

जॉयन्ट्स ऑफ जैज की अर्जुन सागर गुप्ता और पियानो मैन इवेंट्स एंड आर्टिस्ट्स मैनेजमेंट (टी.ई.ए.एम.) द्वारा देश में देखरेख की जा रही है।

इस फेस्टिवल की शुरुआत फ्रांस के संगीत समूह सुपरगोम्बो की प्रस्तुति के साथ होगी। कार्यक्रम में एफ्रो-फंक बैंड भी प्रस्तुति देगा।

दिल्ली के सफदरजंग मर्केट में द पियानो मैन जैज क्लब संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493