जायन मलिक ने गाया ‘अल्लाह दुहाई है’

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन स्टार जायन मलिक ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ‘अल्लाह दुहाई है’ गाकर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन स्टार जायन मलिक ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ‘अल्लाह दुहाई है’ गाकर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

मलिक ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर हिंदी गीत का कवर जारी किया, जिसे 22,00,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

गायक ने ना केवल शानदार हिंदी में गाया बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) धुनों को साथ जोड़कर इसे नया रूप दे दिया।

गीत के साथ उन्होंने लिखा, “प्रशंसकों के लिए।”

यह पहली बार नहीं है जब मलिक ने हिंदी गीत गाने का प्रयास किया है। इससे पहले वह ‘अल्लाह के बंदे’ और ‘तेरी दीवानी’ जैसे गीत गा चुके हैं।

मलिक ‘डस्क टिल डॉन’, ‘आई डॉन्ट वाना लाइव फॉरेवर’ और ‘लेट मी’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए पहचाने जाते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493