जायन वह पहनने के लिए प्रेरित करते हैं जिसमें मुझे खुशी मिले : गीगी हदीद

लॉस एंजेलिस, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल गीगी हदीद का कहना है कि उनकेप्रेमी और गायक जायन मलिक उन्हें वही पहनने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसमें उन्हें खुशी मिलती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक हदीद (22) ने बताया कि उन्होंने बचपन में कभी डिजाइनर कपड़े नहीं पहने।

हदीद ने एक रेडियो चैनल पर कहा, “वह मुझे सजने-संवरने और वही पहनने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे मुझे खुशी मिलती है। जब मैं छोटी थी तो मेरे पास कोई डिजाइनर कपड़े नहीं थे। मैं घुड़सवारी करती थी और पूरा दिन फार्म पर रहती थी। मुझे फोटोग्राफर्स और तस्वीरें पसंद हैं। मुझे यह लुभाता है कि किस तरह एक मॉडल तस्वीरों को जीवंत कर देती है।”

उन्होंने कहा, “जब मैं बड़ी हुई तो मैंने टीवी पर विक्टोरिया का सीक्रेट शो देखना शुरू किया और तभी मैं विज्ञापनों के दौरान कैटवॉक का अभ्यास करती थी।”

हदीद उद्योग में अपनी मां को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493