जायरा व तीर्थ ने किया सिनेमाघर का दौरा

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने न केवल लोगों का दिलों जीता है, बल्कि उसे समीक्षकों से भी प्रशंसा मिल रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार जायरा वसीम और तीर्थ शर्मा ने दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मुंबई में एक सिनेमाघर का दौरा किया।

प्रशंसा से अभिभूत जायरा अपने सह-कलाकार तीर्थ शर्मा के साथ दर्शकों से न सिर्फ बातचीत की, बल्कि उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

अभिनेत्री जायरा अपनी पहली फिल्म ‘दंगल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार हैं।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जायरा वसीम द्वारा निभाया गया किरदार इंसिया की कहानी है, जो एक महत्वाकांक्षी गायिका बनने का सपने अपने भीतर संजोये हुए है, लेकिन उसे अपने पिता से प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर वीडियो को अनाम रूप से पोस्ट करके अपने सपनों का पालन करने का विकल्प चुनती है।

फिल्म में इंसिया के प्यार में रुचि रखने वाले चिंतन का किरदार निभा चुके तीर्थ शर्मा भी अपने शानदार किरदार के चलते उम्दा प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं। फिल्म में विचित्र और दिलचस्प संगीतकार शक्ति कुमार की भूमिका अदा करने वाले आमिर खान को दर्शकों से अपार प्रेम मिल रहा है। फिल्म के अन्य कलाकार मेहेर विज और राज अर्जुन भी अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के चलते दर्शकों के बीच सरहाना का पात्र बने हुए हैं।

इस फिल्म ने रिलीज होने के चार दिनों के भीतर न केवल प्रोडक्शन की लागत वसूल कर ली है, बल्कि दोहरी राशि बटोरने में भी सक्षम रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493