जकार्ता, 9 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा द्वीप के तटीय क्षेत्रों में पर्यटकों को बाढ़ और ज्वार भाटे की लहरों के मद्देनजर चेतावनी दी गई है।
बाढ़ और ज्वार भाटे की लहरों की वजह से हजारों की संख्या में घर, इमारतें नष्ट हो गए हैं। बचाव का कार्य जारी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि जावा द्वीप के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ से गंभीर क्षति पहुंची है।
सिन्हुआ ने सुतोपो के हवाले से बताया, “आगामी दिनों में बाढ़ और ज्वार भाटे की लहरें उठ सकती हैं। समुद्र तटों पर पर्यटकों को सजग रहना चाहिए और सभी तरह के नियमों का पालन करना चाहिए।”
तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को चेतावनी दी गई है। नाविकों को ज्वार भाटे के दौरान मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
सुतोपो ने कहा कि जावा के लुमाजंग और पेकालोंगान शहरों से लगभग 1,300 लोग चले गए हैं।
उन्होंने बताया कि बाढ़ और ज्वार भाटे से जावा द्वीप के अधिकांश प्रांत, जकार्ता और पूर्वी जावा प्रांत के सुबराया शहर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath