जावेद अख्तर दोस्तों संग मनाएंगे 72वां जन्मदिन

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। शायर-लेखक-सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी शबाना आजमी ने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शाम को पार्टी की योजना बनाई है। इसमें मेहमानों को घर का बना खाना परोसा जाएगा।

पार्टी का विचार शबाना आजमी का है। अपने पिता महान शायर कैफी आजमी की जयंती पर शनिवार को संगीतमय शाम की समाप्ति के बाद, शबाना अपने पति के जन्मदिन पर परिजनों-दोस्तों के साथ बिना धूमधड़ाके वाला जश्न मनाना चाहती थीं।

लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। शाम खामोशी से नहीं बीतेगी, यह मेहमानों की बढ़ती सूची से साबित हो गया।

पार्टी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “जब जादू (जावेद) की बात आती है तो आखिरी मिनट तक कुछ भी फैसला नहीं हो पाता। इसलिए आखिरी रात तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या होगा। उनके नाम में न केवल जादू है बल्कि यह उनका व्यक्तित्व है। दोस्तों ने कहा कि हम उनके लिए आएंगे। तो, अब घर की बनी ढेर सारा डिश होंगी, दोस्त होंगे, खुशी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493