जाह्न्वी के अभिनय जगत में आगाज को लेकर चिंता, खुशी दोनों : श्रीदेवी

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सदाबहार खबूसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी का कहना है कि वह अपनी बड़ी बेटी जाह्न्वी के बॉलीवुड में आगाज करने को लेकर मिली-जुली भावनाएं महसूस कर रही हैं। एक ओर जहां वह खुश हैं, वहीं चिंतित भी हैं।

फिल्म ‘धड़क’ से जाह्न्वी अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

श्रीदेवी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं और जाह्न्वी के अभिनय जगत में आने के बारे में बात की।

श्रीदेवी ने कहा, “यह एक शानदार अहसास है। मैं उत्साहित, नर्वस, खुश और चिंतित हूं, जैसे कोई भी मां होती है। लेकिन वह बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लड़की है।”

‘धड़क’ साल 2016 में आई मराठी फिल्म ‘सैराट’ पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसका निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493