नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा समूह की बजट होटल चेन जिंजर होटल्स ने बुधवार को दिल्ली/एनसीआर में अपना सातवां होटल, जिंजर होटल गुरुग्राम (गुड़गांव) खोलने की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मिलेनियम सिटी के प्रमुख इलाके में और कार्पोरेट दुनिया की भीड़-भाड़ और मॉल के नजदीक स्थित जिंजर होटल बिजनेस और मौज-मस्ती के लिए आने वाले लोगों के हिसाब से आदर्श है। यह होटल एमडीआई, मेदांता-द मेडिसिटी, सिग्नेचर टावर, यूनिटेक बिजनेस पार्क, यूनिवर्सल बिजनेस पार्क, ग्लोबल बिजनेस पार्क, एमवीएल इंडिया बिजनेस सेंटर और किंगडम ऑफ ड्रीम्स के नजदीक है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से नजदीक है तथा हुडा मेट्रो स्टेशन से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
कंपनी ने कहा है कि कुल 77 कमरों तथा कुशल पेशेवर टीम के साथ यह होटल ग्राहकों के लिए सुविधाजनक, फ्री वाई-फाई, मल्टी-क्युजिन रेस्तरां, फिटनेस सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक की कार्ड एक्सेस कंट्रोल्ड कमरों तथा मीटिंग के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
जिंजर होटल्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल पंडित ने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में सातवां होटल लांच करना हमारे लिए बेहद गर्व का अवसर है। गुरुग्राम में यह हमारा पहला होटल है। जिंजर होटल्स भारत में ब्रांडेड बजट होटल वर्ग में सबसे बड़ी श्रृंखला है जो सुरक्षा, साफ-सफाई और सुकूनदायक नींद का भरोसा दिलाता है।”
dharmpath.com dharmpath