नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और स्थायित्व को समर्पित एक शोध केंद्र शुरू किया है। संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और स्थायित्व को समर्पित एक शोध केंद्र शुरू किया है। संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह केंद्र हरियाणा के सोनीपत स्थित जेजीयू में शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य देश के विकास क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थानों, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में ज्ञान आधारित सेवाएं प्रदान करना है।
जेजीयू कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और स्थायित्व उत्कृष्टता केंद्र (जेजीयू-सीईसीआरएएस) की घोषणा इस महीने की शुरुआत में यहां टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की भागीदारी में आयोजित तीन-दिवसीय ‘नार्थन कॉनक्लेव फॉर बिल्डिंग सीएसआर पार्टनरशिप्स’ में की गई।
इस गोष्ठी में जेजीयू के कुलपति सी. राजकुमार ने कहा कि भारत में सीएसआर मॉडल का उद्भव और विकास समुदाय के विकास के प्रति कॉर्पोरेट की प्रतिबद्धता के कारण कम और ब्रांड इमेज और सकारात्मक छवि बनाने के लिए ज्यादा हुई है।
कुमार ने कहा, “हमें उच्च शिक्षा के लिए सीएसआर फ्रेमवर्क को पुर्नपरिकल्पना करने की जरूरत है। जिसे कॉर्पोरेट मिशन में बदलना चाहिए। कॉर्पोरेट्स को दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव में निवेश करने की जरूरत है।”
उन्होंने भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शोध की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और कहा कि सीएसआर से प्राप्त धन भविष्य के विश्वविद्यालयों के निर्माण और अनुसंधान और नवाचार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव ज्ञानेश्वर सिंह गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहा कि मंत्रालय एक प्रवर्तन शासन पर विचार कर रहा है, ताकि कॉर्पोरेट्स देश में जहां काम कर रहे हैं, वहां के समाज और पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार बनें।
dharmpath.com dharmpath