जितेंद्र नोकवाल ने लद्दाख यात्रा का आनंद लिया

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक ‘वानी रानी’ में नजर आ रहे अभिनेता जितेंद्र नोकवाल ने पिछले सप्ताह छुट्टियां लेकर लद्दाख की यात्रा का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि लद्दाख उन्हें बहुत पसंद आया।

जितेंद्र ने कहा, “मैं शोर-शराबे से दूर शांति चाहता था, इसलिए पिछले सप्ताह मैंने बैग पैक कर और अपना मोबाइल बंद कर लद्दाख चला गया। मैं पहाड़ियों में जाकर लद्दाख की खूबसूरती को दिल दे बैठा।”

उन्होंने त्सो मोरीरी झील, नुब्रा घाटी, मैग्नेटिक हिल और गुरुद्वारा पत्थर साहिब जैसे स्थलों की यात्रा की।

उन्होंने कहा, “‘तांगलांग ला टॉप’ सबसे अच्छा था। यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची सड़क है। हम खार्दुग ला दर्रा पर भी गए और खुद को दुनिया के शिखर पर महसूस किया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493