जिदान के कायल हैं एन्सेलोटी

मेड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के पूर्व कोच कार्लो एन्सेलोटी ने कहा कि रियल मेड्रिड के कोच फ्रांस के जिनेदिन जिदान ने उनका फुटबाल के प्रति नजरिया बदला है जिसके कारण उनके कोचिंग करियर में काफी बदलाव आया है।

इटली के मैनेजर ने सीरी-ए की चैम्पियन जुवेंतस का कार्यभार 1999 में संभाला था और 4-4-2 की रणनीति का प्रयोग किया था।

रणनीति में बदलाव से टीम को हालांकि कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन एन्सेलोटी की 4-3-1-2 की रणनीति उनके अगले क्लब एसी मिलान के लिए काफी कारगर साबित हुई थी जिसके साथ उन्होंने आठ साल में आठ खिताब अपने नाम किए थे।

गोल डॉट कॉम ने एनसेलोटी के हवाले से लिखा है, “मैं पहली बार जिदान से जुवेंतस में मिला था और मुझे वह शानदार खिलाड़ी लगे थे।”

उन्होंने कहा, “फुटबाल के प्रति मेरे नजरिए को बदलने में जिदान का बहुत बड़ा योगदान रहा है क्योंकि मैं हमेशा 4-4-2 की रणनीति से खेलता था। जुवेंतस में मैंने अपनी रणनीति बदली। मैं उनके पीछे दो स्ट्राइकरों के साथ खेला। क्योंकि मैं जगह नहीं बदलना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493