पेरिस, 9 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जिनेदिन जिदान को शुक्रवार को यूरोपीय फुटबाल की नियामक संस्था यूईएएफए ने कोचिंग का लाइसेंस दे दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे जिदान को इससे पूर्व स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने तीन महीनों के लिए निलंबित कर दिया था। जिदान के पास कोच बनने के लिए उचित योग्यता नहीं थी।
जिदान रियल मेड्रिड की रिजर्व टीम के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath