जिदान ने यूरो 2016 की नई बॉल का अनावरण किया

पेरिस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल दिग्गज जिनेदिन जिदान ने यूरो 2016 के लिए आधिकारिक बॉल का अनावरण किया।

यूरो 2016 टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फ्रांस में होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बॉल का नाम बेयू जेयू है और इस बॉल का इस्तेमाल ग्रुप स्टेज पर होगा, लेकिन फाइनल दौर में इसका इस्तेमाल नहीं होगा।

जिदान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कहा कि बॉल का डिजाइन जर्मन परिधान व खेल ब्रांड एडिडास ने बनाया है।

एडिडास, टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले देश फ्रांस से करीबी तौर से जुड़ा हुआ है।

पूर्व फ्रांसीसी विश्प कप विजेता ने बताया कि इसमें फ्रांस के झंडे के तीनों रंगों- नीला, सफेद और लाल का इस्तेमाल किया गया है और इसमें यूरो को ‘ई यू आर ओ’ और नंबर को ‘2-0-1-6’ के तौर पर विखा गया है।

वेबसाइट ‘यूईएफए डॉट कॉम’ ने गुरुवार को कहा, “पिछले 18 महीनों से एडीडास द्वारा निर्मित की जा रही यह बॉल में साल 2014 में हुए फीफा विश्व कप मैच में इस्तेमाल हुई बॉल के सबसे अच्छे तत्वों को शामिल किया गया है। “

टीम नई बॉल का परीक्षण इस नवंबर में कुछ समय बाद शुरू करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493