मेड्रिड, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के पूर्व कोच फैबियो कपेलो का कहना है कि जिनेदिन जिदान ने सही समय पर क्लब के कोच का पद छोड़ने का निर्णय लिया।
जिदान ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान क्लब छोड़ने की घोषणा करके फुटबाल जगत को चौंका दिया था।
‘ईएसपीएन’ ने कपेलो के हवाले से बताया, “जिदान ने सही निर्णय लिया है, वह जानते थे कि अगर उन्होंने चैम्पियंस लीग का खिताब नहीं जीता होता तो पेरेज उन्हें कोच के पद से हटा देते। मुझे स्पेनिश लीग का खिताब जीतने के बाद भी कोच के पद से हटा दिया गया था।”
कपेलो ने कहा, “क्लब के नए कोच को एक पहेली सुलझानी होगी, स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो क्लब छोड़कर जा सकते हैं। अगर वह जाते हैं तो टीम को अन्य खिलाड़ियों को अपना 100 प्रतिशत देना होगा। करीम बेंजेमा की जगह रॉबर्ट लेवांडोव्स्की क्लब में शामिल हो सकते हैं लेकिन पेरेज अध्यक्ष है जिस कारण कोई अन्य व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता इसलिए मैं समझता हूं कि जिदान का निर्णय सही था।”
dharmpath.com dharmpath