लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल के पूर्व दिग्गज जेमी कार्गर का मानना है कि कार्लो एंसेलोटी को स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के कोच पद से हटाकर जिनेदिन जिदान को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
रियल मेड्रिड के लिए यह साल खिताबों के लिहाज से बहुत अच्छी नहीं रहा। टीम स्पेन की घरेलू ला लीगा टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर कायम बार्सिलोना से चार अंक पीछे है तथा उसे और केवल दे मैच खेलने हैं। साथ ही टीम को जुवेंतस से हार कर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में भी बाहर होना पड़ा।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार कार्गर ने कहा, “आपको पता है कि यह क्लब कैसे काम करता है। एंसेलोटी दुनिया के कुछ बेहतरीन कोचों में से एक हैं और तीन बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में कामयाब हुए हैं। अगले साल लेकिन वह इस पद पर नहीं होंगे। मुझे पक्का भरोसा है कि हमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।”
कार्गर के अनुसार इन दिनों जिदान की चर्चा खूब हो रही है जो अभी रियल मेड्रिड की रिजर्व टीम के कोच हैं।
कार्गर ने कहा, “अगर जिदान को अगले कुछ दिनों में यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो आपको हैरान नहीं होना चाहिए। रियल मेड्रिड ऐसे ही कार्य करता है।”
dharmpath.com dharmpath