अपने बधाई संदेश में शी ने कहा कि इन दोनों पड़ोसी देशों ने 15 साल पहले राजनयिक संबंधों के स्थापित होने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों के विकास में काफी प्रगति देखी है। चीन और पूर्वी तिमोर ने समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर एक बड़े और छोटे राष्ट्र के बीच संबंध का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।
शी ने कहा, “मैं चीन-पूर्वी तिमोर के संबंधों को बहुत महत्व देता हूं और मैं आप के साथ मिलकर पारंपरिक मित्रता को अधिक मजबूत और दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए तैयार हूं, जिससे चीन-पूर्वी तिमोर की व्यापक साझेदारी को अच्छे संबंधों, आपसी विश्वास और पारस्परिक लाभ के साथ एक उच्चस्तर पर ले जाया जा सके।”
dharmpath.com dharmpath