शी फिनलैंड के बाद चीन-अमेरिका संबंधों पर मार-आ-लागो में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे।
चीन का विदेश मंत्रालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि अमेरिका जाने से पहले शी जिनपिंग, फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली नीनिस्टो के निमंत्रण पर चार से छह अप्रैल तक फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे।
इसके बाद वह छह-सात अप्रैल के बीच फ्लोरिडा की यात्रा करेंगे।
शी के दल में उनके साथ उनकी पत्नी पेंग लीयुआन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक वांग हुनिंग, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और उप प्रधानमंत्री वांग यांग, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य व सीपीसी केंद्रीय समिति के सचिवालय के सदस्य ली झांशू और सीपीसी केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के निदेशक और स्टेट काउंसलर यांग जिची भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath