जिनी की भूमिका को निभाना तनावपूर्ण : विल स्मिथ

लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विल स्मिथ ने कहा है कि डिजनी के क्लासिक ‘अलादीन’ के लाइव-एक्शन रीमेक में जिनी की भूमिका को निभाना वाकई में तनावपूर्ण और कठिन है।

साल 1992 के एनिमेटेड ऑरिजिनल में स्वर्गीय रॉबिन विलियम्स ने इस किरदार को बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया था। विल स्मिथ का ऐसा मानना है कि अब इससे बाहर निकलना वाकई में बेहद कठिन साबित हो रहा है।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके में स्मिथ के एक बयान को कोट किया गया जिसके अनुसार, “यह वाकई में बेहद तनावपूर्ण और कठिन है। रॉबिन विलियम्स ने इस किरदार को इस हद तक शानदार तरीके से निभाया है कि इसमें सुधार के लिए अब कुछ बचा ही नहीं है।”

स्मिथ ने आगे कहा, “मैं इस किरदार में अपनी छाप छोड़ने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं।”

स्मिथ ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, “जिनी कुछ भी कह सकता है और कुछ भी कर सकता है, जिनी में इस तरह का कुछ पागलपन है.यही वह मजेदार चीज हैं जिसे रॉबिन विलियम्स द्वारा निर्मित किया गया है। मैं इस किरदार के साथ कुछ ऐसा करना चाहता हूं जिससे कि इसमें पुरानी छाप भी बरकरार रहे और थोड़ा-बहुत नयापन भी लाया जा सके।”

विलियम्स ने ऑरिजिनल ‘अलादीन’ में जिनी के किरदार को अपनी आवाज दी थी और इसके साथ ही साथ ऑरिजिनल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘अलादीन एंड द किंग ऑफ थिव्स’ में भी जिनी के किरदार को रॉबिन विलियम्स ने ही अपनी आवाज दी थी।

डिजनी के साथ एक अनुबंध संबधी विवाद के चलते वह केवल इसके फर्स्ट सीक्वेल ‘द रिटर्न ऑफ जफर’ में नहीं थे।

साल 2014 में रॉबिन विलियम्स दुनिया से चल बसे।

गाय रिची द्वारा निर्देशित ‘अलादीन’ के इस लाइव-एक्शन रीमेक में अलादीन के रूप में मेना मसूद, जैस्मीन के रूप में नाओमि स्कॉट, जफर के रूप में मारवान केन्जारी शामिल हैं।

भारत में यह फिल्म 24 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुग ुमें रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493