लॉस एंजिल्स, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट टीवी शो ‘जिमी किमेल लाइव!’ में नजर आएंगे।
‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, शो के मेजबान जिमी किमेल ने ट्विटर पर यह घोषणा की।
वेस्ट गुरुवार को शो में नजर आएंगे जबकि शुक्रवार को उनकी पत्नी किम कर्दशियां वेस्ट शो में नजर आएंगी।
शो में किस विषय पर बात होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वेस्ट की विवादित राजनीतिक टिप्पणी और उनके हालिया एल्बम ‘ये’ के बारे में बातें होने की संभावना है, जो जून में रिलीज हुआ था।
इससे पहले वेस्ट 2013 में किमेल के शो में नजर आए थे।
भारत में ‘जिमी किमेल लाइव!’ का प्रसारण स्टार वर्ल्ड पर होता है।
dharmpath.com dharmpath