जिम्नास्टिक खिलाड़ी स्वेक्षा का एशियन गेम्स के लिए चयन

भोपाल, 11 जून, 2014
DSC_6789भोपाल के टी.टी.नगर स्टेडियम से जिम्नास्टिक खेल की शुरूआत करने वाली स्वेक्षा प्रकाश का 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर, 2014 तक इन्चैन (साउथ कोरिया) में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। मुम्बई के थाणे में 8 से 10 जून, 2014 तक जिम्नास्टिक फेडरेशन आॅफ इण्डिया द्वारा आयोजित 23वीं राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वेक्षा का एशियन गेम्स के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के लिए खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही.के.सिंह ने स्वेक्षा को बधाई दी है।
स्वेक्षा प्रकाश ने आज टी.टी.नगर स्टेडियम में खेल संचालक श्री व्ही.के.सिंह से सौजन्य भेंट की। खेल संचालक श्री सिंह ने स्वेक्षा प्रकाश से जिम्नास्टिक खेल में प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी हासिल की। स्वेक्षा प्रकाश ने बताया कि मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगभग 18 राष्ट्रीय पदक प्राप्त किये हैं। संचालक श्री सिहं ने स्वेक्षा को एशियन गेम्स में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी  शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डाॅ. विनोद प्रधान भी मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493