जिम्बाब्वे में चुनाव तय समय पर होंगे : एमर्सन मनानगाग्वा

हरारे, 25 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनानगाग्वा का कहना है कि देश में चुनाव तय समय 30 जुलाई को ही होंगे।

बुलावायो में राष्ट्रपति की रैली के दौरान हुए विस्फोट में 41 लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट उस जगह के पास ही हुआ, जहां मनानगाग्वा थे और वह मंच छोड़कर उतर ही रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। रॉबर्ट मुगाबे के अपदस्थ होने के बाद से देश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं और मनानगाग्वा ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि बीते शनिवार को मुझसे कुछ ही इंच की दूरी पर विस्फोट हुआ

उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

विपक्षी नेता नेल्सन चामीसा ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी तरह की राजनीतिक हिंसा पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

गौरतलब है कि हमले में घायल हुए लोगों में दो उपराष्ट्रपति, जानू-पीएफ पार्टी की चेयरवुमेन, सरकारी टेलीविजन की टीम के सदस्य और सुरक्षाकर्मी हैं।

राष्ट्रपति एमर्सन मनानगाग्वा जुलाई में होने वाले चुनावों से पहले अपनी पार्टी जानू-पीएफ के प्रचार के लिए विरोधी धड़े के गढ़ बुलावायो में जनता को संबोधित कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493