जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा वेस्टइंडीज

सेंट जोंस (एंटिगा), 28 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। कैरेबियाई बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है। सीरीज की तीसरी टीम पाकिस्तान होगी।

यह सीरीज अगस्त-सितम्बर में खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अब तक इस सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज इस सीरीज के माध्यम से आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में स्थान बनाने की कोशिश करेंगे। वेस्टइंडीज आईसीसी रैंकिंग में आठवें और पाकिस्तान नौवें स्थान पर है।

बांग्लादेश की टीम सातवें स्थान पर है। उसने भारत को तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हराते हुए सातवां स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज से उसके पांच अंक अधिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493