जिम्बाब्वे में शिकार पर निकले फिनलैंड के 5 नागरिकों की मौत

हरारे, 25 नवंबर (आईएएनएस)। निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जिम्बाब्वे में फिनलैंड के पांच नागरिकों की मौत हो गई। ये लोग शिकार करने के लिए निकले थे।

हरारे, 25 नवंबर (आईएएनएस)। निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जिम्बाब्वे में फिनलैंड के पांच नागरिकों की मौत हो गई। ये लोग शिकार करने के लिए निकले थे।

मृत नागरिकों में दो बिजनेस एक्जीक्यूटिव, एक लीगल कंपनी का मालिक, एक आईटी कंपनी का एक्जीक्यूटिव और पायलट शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिणी अफ्रीकी देश में शनिवार को शिकार करने के मकसद से निकले लोगों में यूनाइटेड पेपर मिल्स के बायोरिफाइनिंग सेक्टर के निदेशक हेक्की वैपुला और सर्विस कंपनी ‘लेसिला एंड टिकानोजा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेक्का ओजनप्पा शामिल थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493