जिम के बिना एक दिन नहीं रह सकता : सहबना अजीम

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सहबान अजीम का कहना है कि वह जिम के बिना एक दिन भी नहीं रह सकते।

उन्हें अपने नए शो ‘तुझसे है राब्ता’ के लिए शर्टलेस हुए।

इस बारे में सहबान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं जिम जाए बिना एक दिन भी रह सकता हूं लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे शो के एक सीन में शर्टलेस होना पड़ेगा तो मैं अगले ही दिन से बॉडी को लेकर काम करने लगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने शर्टलेस सीक्वेंस की शूटिंग से एक दिन पहले कड़ी कसरत शुरू कर दी और नमक, चीनी सभी छोड़ दिया और 24 घंटों तक उपवास करने का फैसला किया। मुझे खुशी है कि मेरा प्रयास सफल हुआ और हम सही शॉट देने में कामयाब रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493