लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जिम कैरी का कहना है कि जब वह काम नहीं करते तो अलग और अकेले रहना पसंद करते हैं।
लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जिम कैरी का कहना है कि जब वह काम नहीं करते तो अलग और अकेले रहना पसंद करते हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कैरी ने स्वीकार किया कि उन्हें अकेले रहना पसंद है।
उन्होंने कहा, “मैं अकेले बहुत सारा वक्त बिताता हूं और मुझे अकेले रहना पसंद है, इसलिए मेरे लिए यह सही है। कुछ लोगों के लिए यह अजीब बात हो सकती है, लेकिन मुझे इसमें मजा आता है।”
जिम अकेलेपन का आनंद लेने के बावजूद, रोमांस के लिए वक्त निकाल लेते हैं और खाली समय में डेट्स का आनंद लेते हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे खाली समय में पढ़ना और पेंटिंग करना पसंद है। और मैं डेट पर भी जाता हूं।”
कैरी दो बार शादी कर चुके हैं। अपनी पहली पत्नी मेलिसा वॉर्मर से शादी के आठ वर्ष बाद उनका 1995 में अलगाव हो गया था।
इसके बाद ‘डम्ब एंड डम्बर’ की सह-कलाकार से उनकी शादी एक वर्ष से भी कम समय तक चली।
dharmpath.com dharmpath