मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आने वाले अभिनेता करण पटेल अपने शरीर को फिट बनाने के लिए जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं।
करण ने कहा कि उन्हें व्यायाम करना बिल्कुल पसंद नहीं, लेकिन अब यह दिनचर्या में शामिल हो गया है। हालांकि, अभिनेता इस अभियान में अकेले नहीं हैं।
इस अभियान में करण के साथ अभिनेता एले गोनी और रोहित रेड्डी भी हैं।
करण ने एक बयान में कहा, “हम तीनों एक गंभीर अभियान में जुटे हैं और अपने शरीर को फिट बना रहे हैं। मुझे व्यायाम करना कभी पंसद नहीं था, लेकिन अब इसे दिनचर्या में शामिल कर दिया है।”
अभिनेता ने कहा कि वे तीनों व्यायाम करने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एले उनके लिए भाई जैसे हैं और उन्हें प्रेरित करते रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath