जियोनी ए1 को 10 दिनों में 150 करोड़ रुपये के रिकार्ड ऑर्डर

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने दावा किया है कि उसकी फ्लैगशिप ए1 डिवाइस को केवल 10 दिनों में 150 करोड़ रुपये के आर्डर प्राप्त हुए हैं और कुल 74,682 प्रीबुकिंग मिली है।

जियोनी ए1 की प्रीबुकिंग 31 मार्च से 9 अप्रैल तक की गई थी।

इस दौरान ग्राहकों को फोन पर दो साल की वारंटी के साथ कुछ उपहार भी दिए गए, जिसमें जेबीएल हेडफोन या स्विस मिलिट्री ब्ल्यूटूथ स्पीकर शामिल थे।

जियोनी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविन्द आर. वोहरा ने एक बयान में कहा, “प्रीबुकिग का यह आकंड़ा 8,000-25,000 रुपये की रेंज की किसी भी फोन से अधिक है। यह फोन एडवांस सेल्फी क्षमता और लंबी बैटरी लाइफ से युक्त है।”

इस फोन की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा है।

इस डिवाइस में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले राउंड ऑफ ग्लास के साथ है। इसमें 2 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर पी10 हेलियोस प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493