जियो प्रीव्यू ऑफर अब इंटेक्स के 4जी स्मार्टफोन पर भी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलजी ने बुधवार को कहा कि उसने रिलायंस जियो के साथ जियो प्रीव्यू ऑफर के लिए भागीदारी की है, जो उसके स्मार्टफोन पर अब उपलब्ध है।

इस भागीदारी के तहत अब इंटेक्स का 4जी मोबाइल रखनेवालों को रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं 90 दिनों के लिए मुफ्त प्राप्त होंगी।

इंटेक्स टेक्नॉलजी के एलएफआर और ऑपरेटर व्यापार प्रमुख गुरबिंदर सोधी ने एक बयान जारी कर बताया, “इंटेक्स के पास वाजिब कीमत में ढेर सारे फीचर्स से लैस 4जी डिवाइस की श्रृंखला है। रिलायंस जियो के साथ इस भागीदारी से हम अपने उपभोक्ताओं को 4जी सेवाओं का असली अनुभव कराएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493