नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की यहां शनिवार को हुई बैठक में बाकी बचे छह सामानों में से ज्यादातर की दरों को लेकर सहमति कायम कर ली गई है, लेकिन सोना और बीड़ी पर कर की दरों पर चर्चा जारी है। जम्मू और कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब द्राबु ने यह जानकारी दी।

द्राबु ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “कॉटन यार्न और टेक्सटाइल्स पर 5 फीसदी कर लगाया गया है, जबकि रेडीमेड गारमेंट्स पर 12 फीसदी कर लगेगा।”
उन्होंने कहा, “500 रुपये से कम कीमत के चप्पल-जूतों पर 5 फीसदी तथा इससे अधिक कीमत पर 18 फीसदी कर लगाया जाएगा। सभी प्रकार के बिस्कुट पर 18 फीसदी कर लगाया जाएगा।”
द्राबु ने बताया कि बीड़ी पर चर्चा जारी है। हो सकता है कि इस पर 28 फीसदी कर (सेस अलग से) लगाया जाए, जबकि बीड़ी पत्तों पर 18 फीसदी कर लगेगा।
उन्होंने कहा कि सोना पर कितना कर लगाया जाए, अभी तक इस पर एक राय नहीं बन पाई है और चर्चा जारी है।
इससे पहले केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने संवाददाताओं को बताया था कि सभी राज्य 1 जुलाई से जीएसटी को लागू करने पर सहमत हैं।
dharmpath.com dharmpath